Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री अग्रवाल ने किया डोईवाला चौक पर शहीद दुर्गा मल्ल की मूर्ति का लोकार्पण और 100 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण
  • देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने किया डोईवाला चौक पर शहीद दुर्गा मल्ल की मूर्ति का लोकार्पण और 100 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला चौक पर शहीद दुर्गा मल्ल की मूर्ति का लोकार्पण और 100 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया है। इस मौके पर शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। गुरुवार को शहीद की मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शहीद दुर्गा मल्ल शुरू से ही स्वाभिमानी, मेहनती, और देश समर्पित रहे। नमक कानून का उल्लंघन करने के लिए महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए दांडी मार्च से दुर्गामल्ल के हृदय में देशभक्ति की भावना जन्म लेने लगी, जिसने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं से ही दुर्गामल्ल से महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत की आजादी का स्वप्न देखा था। कहा कि शहीद दुर्गामल्ल गोरखा समाज की दुर्दशा देखकर सदैव चिंतित और बेचैन रहते थे। वह हरवक्त देश की पराधीनता और दयनीय दशा के प्रति भी अत्यंत चिंतित रहा करते थे। उनकी चिंता ने ही उन्हें 18 वर्ष की आयु में गोरखा राइफल्स की बटालियन में भर्ती करवा दिया। मात्र 31 वर्ष की आयु में शहीद दुर्गा मल्ल ने अपने प्राणों की आहूति दी और अमर हो गए। मौके पर डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, अध्यक्ष वीर गोरखा कल्याण समिति कमल थापा, विशाल थापा, सूर्य विक्रम शाही, ईश्वर अग्रवाल, विनय जिंदल, भारत गुप्ता, सभासद ईश्वर रौथाण, मनीष धीमान, बलविंदर सिंह, हिमांशु राणा, नरेश मनवाल, संगीता डोभाल, प्रियंका मनवाल, राजेश भट्ट, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, लक्ष्मी कौशल, रेणु, गौरव मल्होत्रा, गीता खत्री, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार केंद्रों पर होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
Next: नंदूफार्म में होली मनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद, मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.