Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नंदूफार्म में होली मनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद, मुकदमा
  • देहरादून

नंदूफार्म में होली मनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। नंदूफार्म में होली पर्व पर हुड़दंग के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में तू-तू, मैं-मैं हुई, जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ गई। झगड़े में छह दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को नामजद किया, जबकि कई अज्ञातों को भी पुलिस ने मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को यह झगड़ा हुआ। पड़ोसी सुरेंद्र पुत्र घनश्याम ने शिकायत देकर बताया कि रवीना निवासी नंदूफार्म ऋषिकेश के घर युवक होली मनाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि हुड़दंग करते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर पहले गाली-गलौच की और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। घटना में पांच स्कूटी और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त छह दोपहिया वाहनों को कब्जे में लेकर आईडीपीएल चौकी ले आई। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि आरोपी रवीना, राजू भटनागर और अक्षय समेत कई अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विवाद से जुड़े सबूतों को जुटाने में लगी है। तहकीकात के साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अज्ञातों की पहचान को घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री अग्रवाल ने किया डोईवाला चौक पर शहीद दुर्गा मल्ल की मूर्ति का लोकार्पण और 100 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण
Next: सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे सहित तीन की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.