Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में खाद्य सुरक्षा अफसरों ने कुट्टू आटे के सैंपल लिए
  • नैनीताल

नैनीताल में खाद्य सुरक्षा अफसरों ने कुट्टू आटे के सैंपल लिए

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
rns featured image new

नैनीताल। रुडक़ी में कुट्टू का आटा खाने से सौ से अधिक लोगों की हालत बिगडऩे का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर सोमवार को नैनीताल में विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर कुट्टू के आटे के सैंपल लिए। साथ ही मिष्ठान विक्रेताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार और राजेश शर्मा ने तल्लीताल और मल्लीताल की परचून और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस बीच टीम ने तल्लीताल स्थित रावत डेली नीड्स और मल्लीताल स्थित गर्ग एंड संस से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए। इसके अलावा त्योहारी सीजन को देखते हुए मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। अश्विनी कुमार ने मिठाई कारोबारियों को निर्देश दिए कि नए नियम के मुताबिक मिठाई में बनाने व एक्सपायर होने की तिथि जरूर अंकित करें। साथ ही मिठाई घी, रिफाइंड व अन्य किस माध्यम में बनाई जा रही है, वह भी दर्शाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कारोबारियों को नियमानुसार चलने और सुधार नोटिस दिए जा रहे है। अगली बार निरीक्षण करने पर यदि खामियां मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 200 मीटर खाई में गिरी मैक्स, महिला की मौत
Next: चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में सुनवाई अगले सप्ताह होगी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.