Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कालेज से दर्जन भर चिकित्सकों का तबादला एक साथ किया जाना गलत, तबादलों को निरस्त करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज से दर्जन भर चिकित्सकों का तबादला एक साथ किया जाना गलत, तबादलों को निरस्त करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 28/02/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। विगत दिवस सायंकाल अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के दर्जन भर चिकित्सकों के अकस्मात कर दिए गये स्थानांनतरण पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरी आपत्ति दर्ज की है। आज प्रेस को जारी एक बयान में श्री कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाएं अपनी बदतर दशा में हैं। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मात्र अन्यत्र रेफर करने का काम मेडिकल कालेज कर रहा है। ऐसे में मेडिकल कालेज के दर्जन भर चिकित्सकों का स्थानांतरण एक झटके में कर देना पूरी तरह जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मेडिकल कालेज प्रशासन यह स्पष्ट करे कि किसके इशारों पर दर्जन भर चिकित्सकों का स्थानांतरण यहां से अन्यत्र कर दिया गया। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से भी स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि इन चिकित्सकों का स्थानांतरण तुरन्त निरस्त किया जाए और जिसके इशारे पर यह मनमर्जी के स्थानांतरण किये गये हैं उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। श्री कर्नाटक ने कहा कि विगत सायं आनन फानन में मेडिकल कालेज से बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित दर्जन भर चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया जाता है। ऐसी क्या आपदा आ गयी जो इन चिकित्सकों को एक साथ अन्यत्र भेज दिया गया सबसे पहले तो मेडिकल कालेज प्रशासन इस बात को स्पष्ट करे। श्री कर्नाटक ने कहा कि चिकित्सकों के स्थानांतरण से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जबकि पूर्व से ही अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। तदुपरांत भी अल्मोड़ा मेडिकल कालेज से इतनी भारी संख्या में चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया जाना किसी भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। श्री कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कालेज की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने की मांग को लेकर वे मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य के कक्ष के बाहर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सकों के मनमाने स्थानांतरण में जो भी अधिकारी शामिल होंगे वे उनके खिलाफ भी अब मोर्चा खोलेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशु क्रूरता निवारण समिति की हुई बैठक
Next: कर्णप्रयाग में सर्वेक्षण कार्य शुरु

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.