Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पशु क्रूरता निवारण समिति की हुई बैठक
  • देहरादून

पशु क्रूरता निवारण समिति की हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 28/02/2023
01-

देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक मा0 अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग राजेन्द्र प्रसाद अन्थवाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मा0 अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग ने निराश्रित पशुओं हेतु नगर निगम एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भूमि चयन करने तथा अवैध रूप से पशुओं के परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ सदनों के लंबित भुगतान करवाने तथा जनपद में संचालित पशु डेयरी का नियमानुसार संचालन करवाने तथा नियमित निरीक्षण करवाने को कहा। जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु स्थान चिन्हित करने की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं को रखने हेतु जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम, नगर पालिका परिषदों द्वारा गौ सदनों के बीजक बजट न होने के कारण लंबित है के भुगतान के संबंध में निदेशक शहरी विकास बोर्ड को बजट हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। नगर निगम देहरादून अन्तर्गत वर्तमान में संचालित डेयरी की जानकारी मांगने पर नगर निगम देहरादून के अधिकारियों ने अवगत कराया है कि वर्तमान में 72 डेयरी संचालित है। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त डेयरियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए साथ ही डेयरी संचालकों की कार्यशाला आयोजित करने व इस बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस को जानवरों के परिवहन पर नजर रखने हेतु संबंधित चैकी इंचार्ज को निर्देशित करने तथा पशुओं के परिवहन की सूचना पर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। एसपीसीए के प्रतिनिधियों ने जनपद में पालतू श्वान एवं अन्य पालतू जानवरों के पंजीकरण कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पालतू पशुओं के पंजीकरण कराने तथा पंजीकृत ब्रीडर्स की नियमित निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ०विद्याधर कापड़ी, सीओ नीरज सेमवाल, एसपीसीए से पूजा भौखण्डी, गौरी मौलखी, सदस्य मंयक रावत, मिली जगजोत कौर, शाखुम्बरी गौशाला से सविता नेगी, दून एनिमल वेल्फेयर से आशु अरोड़ा, पशु चिकित्सा अधिकारी सहसपुर डोईवाला, नगर निगम देहरादून एवं नगर निकाय के अधिकारी कार्मिकों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलयुगी पिता नाबालिग बेटी से दुराचार के मामले में गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कालेज से दर्जन भर चिकित्सकों का तबादला एक साथ किया जाना गलत, तबादलों को निरस्त करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.