Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नीलकंठ पैदल मार्ग पर डीएम ने चलाया सफाई अभियान
  • पौड़ी

नीलकंठ पैदल मार्ग पर डीएम ने चलाया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। डीएम पौड़ी ने शनिवार को नीलकंठ पैदल मार्ग पर अफसरों और कार्मिकों के सफाई अभियान चलाया। मोनी बाबा स्थल पर 20 रूद्राक्ष के पौधें भी लगाएं गए। सफाई अभियान के दौरान करीब एक टन से अधिक कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा गया। डीएम ने जिला पंचायत और नगर पंचायत को समय-समय पर यहां सफाई अभियान चलाने को कहा।
शनिवार को यमकेश्वर क्षेत्र पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नीलकंठ महादेव पैदल मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। अफसरों व कर्मचारियों को जनसहभागिता के सहयोग से पैदल मार्ग पर समय-समय पर सफाई अभियान चलाने के लिए कहा। डीएम ने कहा सभी पर्यटक स्थलों पर सफाई की व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को भी स्वच्छता का अनुभव हो और यहां से वे सुखद अनुभव लेकर जाए। डीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जाए। डीएम ने जिला पंचायत व नगर पंचायत जौंक को निर्देश दिये कि सफाई अभियान के दौरान एकत्र कूड़े का पृथकीकरण करते हुए निस्तारण किया जाए। नीलकंठ महादेव पैदल यात्रा मार्ग पर पर साफ-सफाई को बनाये रखने के लिए एसडीएम यमकेश्वर, वन विभाग, जिला पंचायत के अफसर को ठोस रुपरेखा तैयार करने को कहा गया। देश-विदेश से आने वाले भक्तजन यहां से सुखद अनुभव लेकर जा पाए इस हेतु यमकेश्वर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पैदल मार्ग लगी दुकानों के ईर्द-गिर्द यदि कूड़ा पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में चालान की कार्रवाई की जाए। पैदल मार्ग पर जगह-जगह कूड़ेदान व कूड़ा उठाने के लिए समय-समय पर मैनपावर तैनात करने, झाडियां कटान, दवाइयों का छिड़काव किया जाए। अभियान में परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला, वन विभाग रेंजर मदन सिंह रावत, ग्राम प्रधान कोठार नीरज पयाल, परमार्थ निकेतन के ऋषि कुमार राजस्व निरीक्षक बृजभूषण बमराड़ा सहित अन्य अफर व कार्मिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंटर की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: अज्ञात के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज  

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.