Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • देवभूमि, सैन्यभूमि की तरह खेल भूमि के रूप में बनेगी उत्तराखंड की पहचान: रेखा आर्या
  • हरिद्वार

देवभूमि, सैन्यभूमि की तरह खेल भूमि के रूप में बनेगी उत्तराखंड की पहचान: रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि, सैन्यभूमि की तरह खेल भूमि के रूप में भी उत्तराखंड की पहचान बने। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पित है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल महाकुंभ के साथ विभिन्न योजनायें चला रही है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्य उत्तराखंड सरकार कर रही है। साथ ही नगद धनराशि से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह बातें मंत्री आर्या ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर कही। शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम हाल में डिस्ट्रिक बास्केटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया इनविटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मंत्री रेखा आर्या और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने संयुक्त रूप में किया। इस मौके पर मंत्री आर्य ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना जरूरी है। खिलाड़ियों के भवष्यि के लिए सरकार चिंतित है। खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चार प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा लागू करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि जीत कर आए खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के साथ नौकरी भी उत्तराखंड में मिल सके। इस दौरान सांसद डॉ. निशंक ने कहा कि मुझे खुशी है कि गंगा किनारे बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की टीमें हमारे बीच है। हरिद्वार हरद्विार में खिलाड़ी जो संकल्प लेंगे, वह जरूर पूरा होंगा। मुख्यमंत्री धामी विशेष रुचि के साथ खेलों का आयोजन कर रहे है। खेलों का आयोजन कर मुख्यमंत्री उत्तराखंड की प्रतिभा को विकसित कर रहे हैं। वही पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जब से मानव जीवन है। तब से खेल है। खेलों से सकरात्मक प्रेरणा मिलती है। खेलों से जुड़े लोग बीमारी से बचते है। खेलों में हार जीत खिलाड़ियों की क्षमता को प्रदर्शित करती है। लोगों को खेलों को अपने जीवन से जोड़ना चाहिए। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, अनुपम जग्गा, जेसी जैन, रोहन सहगल, जगदीश पाहवा, सुखबीर सिंह, संजय चतुर्वेदी, विकास तिवारी और खेलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 फरवरी
Next: ज्वालापुर में अचानक काफी संख्या में पहुंचे बंदरों ने मचाया उत्पात

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.