Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • परेशानी का सबब बना नहर कवरिंग का काम
  • नैनीताल

परेशानी का सबब बना नहर कवरिंग का काम

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। नगर निगम के पास हो रहा नहर कवरिंग का काम स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बुधवार देर रात बुनियाद खोखली होने से एक मकान का शौचालय गिर गया। वहीं गुरुवार को नहर में एकाएक पानी आने से आधा दर्जन से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बढ़ी घटना नहीं घटित हुई। विभागों की गलतियों से आम लोगों को हर रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सिंचाई विभाग पिछले कई माह से नहर कवरिंग का काम कर रहा है। नहर में पानी आने से रोकने के लिए नैनीताल रोड में विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर डाईवर्जन तैयार किया है। इससे नहर में पानी आने के रुख को बदला जाता है। सिंचाई विभाग के अनुसार इस की क्षमता 8 क्यूसेक है। जल संस्थान रोजाना शीशमहल के चार फिल्टर प्लांटों में पेयजल के बाद बचे पानी को नहर में भेजता है। हर फिल्टर प्लांट से 7 से 8 क्यूसेक पानी बारी-बारी से छोड़ा जाता है। इससे पानी नहर कवरिंग क्षेत्र में आने के बजाय डाइवर्जन से चला जाता है। गुरुवार को विभाग ने एक साथ दो प्लांट से पानी छोड़ दिया। एक साथ 16 क्यूसेक से ज्यादा पानी आने से पानी निर्माणाधीन नहर में जमा हो गया। नहर में मलवा जमा होने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पहुंच कर मशीनों की सहायता से पानी बाहर निकाला।

स्थानीय जनता ने किया अधिकारियों को घेराव
मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने घेराव कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि जब से नहर में निर्माण कार्य किया जा रहा है हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर मशीनों से घरों की बुनियाद को खोद दिया गया है। वहीं अब विभागों की लापरवाही से घरों में पानी भर गया है। कहा गया की अधिकारियों की लापरवाही से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिना बरसात घरों में जमा हुआ पानी
नहर कवरिंग के क्षेत्र में सालों से जल भराव की समस्या बनी रहती है। नहर खुली होने से पानी बाहर निकल कर घरों में घुस जाता था। इसके समाधान के लिए ही लोगों की मांग पर नहर को कवर किया जा रहा है। गुरुवार को एकाएक नहर में पानी आने से आधा दर्जन घरों में पानी जमा हो गया। जिससे दिन भर इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घर से बाहर निकलते ही लोग फिसले
साफ मौसम में लोग सुबह घरों से अपने काम को निकले ही थे कि रास्तों में फिसलने लगे। खुदाई से कई जगहों में गड्ढे बने हुए हैं। इन में पानी जमा हो गया। पानी से जमीन के कमजोर होने से धंसने लगी। जिससे लोग इनमें फिसल कर चोटिल होने लगे। पैदल राहगीरों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को कई घंटों तक दिक्कतों में आना-जाना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
Next: जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: कमिश्नर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.