Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रेलवे सुरंग निर्माण में विस्फोटकों के उपयोग पर लोगों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

रेलवे सुरंग निर्माण में विस्फोटकों के उपयोग पर लोगों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में जीआईटीआई मैदान से जाने वाली रेलवे सुरंग निर्माण में भारी विस्फोटकों का उपयोग किए जाने पर लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध स्वरूप सुरंग निर्माण स्थल के समीप लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन व आरवीएनएल की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि विस्फोटों से उनके घरों को भारी खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी, सभासद पूजा गौतम, बसंती जोशी, मनोज सिंह गुनसोला, विमला नौटियाल, शोभित जोशी, जयदीप भट्ट, अभिनव भंडारी ने कहा कि विस्फोटकों के उपयोग से 50 से अधिक घरों में गहरी दरारें आ गई हैं। जिससे लोग दहशत में हैं। कहा कई बार प्रशासन, आरवीएनएल व कार्यदाई कंपनी को इस संदर्भ में अवगत करा दिया गया है। बावजूद विस्फोट लगातार जारी हैं। दूसरी ओर जीआईटीआई मैदान में लगी क्रशर मशीनों के कारण तिवाड़ी मोहल्ला व ट्रेजरी मोहल्ला के लोगों के घरों में धूल घुस रही है। साथ ही शोरगुल के कारण उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला व एसआई रविंद्र रमोला के समक्ष भी लोगों ने आक्रोश प्रकट किया। तहसीलदार ने कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। तहसीलदार ने कहा कि टेक्निकल कमेटी की ओर से सर्वे कराया जाना प्रस्तावित है। तब तक विस्फोटकों का उपयोग न हो ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। मौके पर वीरेंद्र बिष्ट, प्रभा गौतम, ऊषा गौतम, अभय मोहन, राजेंद्र प्रकाश, कौशल्या, नीलम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना तथा पलायन रोकथाम योजना को लेकर हुई बैठक
Next: फर्जी इनकम टैक्स रेड में शामिल गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.