Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 4590 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

4590 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी दबोचा

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस ने एक युवक को 4590 नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने यह दवा बाजपुर के एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाना बताया है। आरोपी इन नशीली दवाओं को सात-आठ दिन पहले बाजपुर से लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार की रात कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। एसएसआई कमाल हसन और एडीटीएफ प्रभारी जसवंत सिंह चौहान समेत पुलिस टीम बिंदुखेड़ा गांव में एक दुकान के पास भीड़ खड़ी देखी। वहां पहुंचते तो लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने किराना की दुकान में खड़े युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जगजीत सिंह उर्फ जग्गू पुत्र सुच्चा सिंह निवासी बिंदुखेड़ा निवासी बताया। तलाशी में उसके पास से 10 पत्ते नशे की गोलियों के मिले। सख्ती से पूछताछ की तो उसके इशारे पर काउंटर के पास रखे एक कट्टे से व डिब्बों में 4590 नशीली दवा के कैप्सूल और गोलियां बरामद हुए। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने यह दवा तारा मेडिकल स्टोर बरहैनी चौराहा बाजपुर के स्वामी तारा सिंह यादव से खरीदकर लाने की बात कही। आरोपी इन दवाओं को स्थानीय युवाओं को बेचता था। पुलिस ने दवा बेचने वाले आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला नीति का फाइनल ड्राफ्ट शीघ्र होगा तैयार: कंडवाल
Next: लापता युवक को लेकर कोतवाली में भिड़ी पत्नी और माँ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.