Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, हिंसक झड़प में कई लोग घायल
  • राष्ट्रीय

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, हिंसक झड़प में कई लोग घायल

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
default featured image

आज गृह मंत्रालय की बैठक

नईदिल्ली,19 अक्टूबर (आरएनएस)। असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मिजोरम के कोलासिब और असम के कछार इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा के दौरान झोपडियों और दुकानों को आग लगा दी गई। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को पूरे मामले से प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत कराया है।
यह झड़प मिजोरम के कोलासिब के वैरेंगते गांव और असम के कछार जिले के लैलापुर गांव के पास बताई जा रही है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला सोमवार को दोनों राज्यों के साथ होने वाली बैठक में स्थिति की जानकारी लेंगे। मिजोरम के गृह मंत्री ललचामलियाना ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे। दोनों राज्यों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने फोन पर मिजोरम के मुख्यमंत्री से बातचीत करके मामले के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर दिया। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने भी सोनोवाल को शांति बहाल करने का आश्वासन दिया। जोरमथंगा ने कैबिनेट बैठक करके सीमा विवाद पर विचार विमर्श किया।
कोलासिब जिले के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार शाम को लाठी-डंडे लिए असम के कुछ लोगों ने सीमावर्ती गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास कथित तौर पर एक समूह पर पथराव किया। इसके बाद वैरेंगते गांव के निवासी भारी संख्या में एकत्र हो गए। इलाके में लागू निषेधाज्ञा के बावजूद वैरेंगते गांव की गुस्साई भीड ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 20 अस्थायी झोपडियों और दुकानों को आग लगा दी, जोकि लैलापुर गांव के लोगों की थीं।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि घंटों तक चली इस हिंसक झडप में मिजोरम के चार लोगों समेत कई लोग घायल हो गए। झड़प में घायल एक व्यक्ति को कोलासिब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गगर्दन में गहरा घाव होने के कारण उसकी हालत नाजुक है। तीन लोगों का इलाज वैरेंगते गांव के जनस्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस ने कहा कि एक घायल को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असम सरकार ने कहा है कि हालात काबू में हैं और इलाके में शांति बहाल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। असम के वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक परिमल शुक्ला बैद्य ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगभग हर साल होती हैं क्योंकि दोनों ही तरफ के लोग अवैध तरीके से पेड़ काटते हैं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के निर्देश पर बैद्य ने रविवार को लैलापुर का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का निधन
Next: भाजपा सरकार को घेरने कांग्रेस 26 अक्टूबर को करेगी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.