Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ में रोपवे स्टेशन के ऊपर खेतों में बनने लगे गड्ढे
  • चमोली

जोशीमठ में रोपवे स्टेशन के ऊपर खेतों में बनने लगे गड्ढे

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ नगर के रोपवे स्टेशन के ऊपरी भाग में स्थित खेतों में एक बार फिर से दरारें आनी शुरू हो गई है। यहां पर एक माह पूर्व भी दरारें दिखीं थी जिसे शासन ने मिट्टी से भर दिया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां पर एक बार फिर से दरारें आनी शुरू हो गई है। दरारें के साथ यहां पर खेत में जगह जगह गड्ढे भी बन रहे हैं। स्थानीय निवासी गीता परमार ने बताया कि रोपवे स्टेशन के ऊपर की ओर उनके खेतों में दर्जनभर छोटी-बड़ी दारारें दिखाई दे रही हैं। साथ ही यहां खेत में छोटे-बड़े गड्ढे भी हो चुके हैं । कहा कि इतनी अधिक संख्या में एक ही खेत में क्यों दरारें और गड्ढे बन रहे हैं, यह चिन्ताजनक स्थिति है। जीरो बैंड फरकियापानी से नीचे की ओर स्थित गोरंग दियूना तोक के रहने वाले अशोक सकलानी बताते हैं कि उनके मोहल्ले से बामुश्किल 30-40 मीटर नीचे कुछ खेतों में पिछले कुछ दिनों से दरारें चौड़ी होने लगी है और खेत धंस रहे हैं, जिससे यहां रहने वाले सभी परिवार काफी घबराये हुए हैं। सिंहधार के मनोज जैन कहते हैं कि सिंहधार से भेंटी को जाने वाले नगर पालिका के हल्का वाहन मोटर मार्ग में धारे से नीचे की ओर खेतों में दिन-प्रतिदिन दरारें चौड़ी हो रही हैं और खेत ढहने की कगार में पहुंच चुके हैं। कहते हैं कि यहां पर नगर पालिका का हल्का मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और लगातार धंस रहा है। अब तो पालिका द्वारा निर्मित इस हल्का वाहन मार्ग की रेलिंग भी धंसाव के कारण टूटकर खेतों में गिरने लगी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका
Next: पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सेवा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.