Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाली और कुमाऊंनी को राजभाषा का दर्जा दिया जाए
  • पौड़ी

गढ़वाली और कुमाऊंनी को राजभाषा का दर्जा दिया जाए

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस पर उत्तराखंड की प्रमुख लोकभाषा गढ़वाली और कुमाउनी को राजभाषा का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर लोकभाषा समर्थक संगठनों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस पर उत्तराखंड की प्रमुख लोकभाषा गढ़वाली और कुमाउनी को राजभाषा का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर लोकभाषा समर्थक संगठनों द्वारा डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान गढ़वाली और कुमाउनी को भाषा का दर्जा देने के लिए विधानसभा में संकल्प पारित कर केन्द्र स्तर पर गजट नोटिफाइड कराए जाने व इन्हें प्रदेश में संस्कृत की तरह राजभाषा का दर्जा दिये जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में गढ़वाली, कुमाउनी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्राइमरी से विवि स्तर पर लोकभाषा में पाठ्यक्रम शामिल करने, लोकभाषा अकादमी का गठन करने, लोकभाषाओं को रोजगार से जोड़ने आदि मांगें उठाई गई। इस मौके पर लोकभाषा साहित्य समिति के संयोजक मनोज रावत अंजुल, धाद के संयोजक वीरेंद्र पंवार, उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बिमल नेगी, नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, गब्बर सिंह नेगी, गिरीश बड़थ्वाल, सभासद अनिता रावत, एसपी उनियाल, राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक प्रदीप बत्रा को मंत्री मंडल में शामिल करने की मांग की
Next: स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.