Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फ्रांस में इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ जोरदार ऐक्शन, दर्जनों छापे
  • उत्तराखंड

फ्रांस में इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ जोरदार ऐक्शन, दर्जनों छापे

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
rns featured image new

पैगंबर कार्टून विवाद

पेरिस,19 अक्टूबर। फ्रांस में एक टीचर की इस्लामिक कट्टरपंंथियों के गला काटकर हत्या करने के बाद पुलिस ने जोरदार कार्रवाई शुरू की है। फ्रांस की पुलिस ने दर्जनों स्थानों पर छापा मारा है और 80 से ज्यादा जांचें शुरू की हैं। इस बीच फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड दरमेनिन ने कहा है कि स्कूली छात्रा के पिता और कुख्यात इस्लामिक उग्रवादी ने फांसीसी टीचर के हत्या का आह्वान किया था। फ्रांसीसी टीचर की पिछले दिनों उग्रवादी की बेटी को पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर गलाकर काटकर हत्या कर दी गई थी।
मंत्री गेराल्ड ने कहा, उन्होंने (इस्लामिक उग्रवादियों ) ने संभवत: टीचर के खिलाफ फतवा जारी किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ देशभर में दर्जनों जगहों पर छापे मारे हैं और ऑनलाइन घृणा भाषण देने के लिए 80 से ज्यादा जांचें शुरू की गई हैं। बता दें कि फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद को लेकर हुए विवाद में पेरिस में एक शख्स ने अपने बच्चे के टीचर का सिर इसलिए काट दिया क्योंकि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाया था। इसके बाद यह शख्स अल्लाहू अकबर के नारे लगाने लगा।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को भी उसने बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश की और बाद में पुलिस की गोली का शिकार हो गया। डेलीमेल की खबर के अनुसार टीचर ने हाल में बच्चों को पैगंबर का कार्टून दिखाया था जिससे यह शख्स नाराज था। वह टीचर के सामने चाकू लेकर पहुंचा और उनका सिर काट दिया। सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था। पुलिस को हथियार दिखाकर वह मौके से भाग निकला। करीब दो मील दूर पहुंचकर उसने फिर से पुलिस को बंदूक दिखाई और सरेंडर करने से इनकार कर दिया।
अखबार ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि उसने बंदूक पुलिस के ऊपर तान दी जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। घटनास्थल से करीब 10 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोपी को संदिग्ध आतंकी करार दिया है। गला काटने की क्रूर घटना के बाद पूरे फ्रांस में जोरदार प्रदर्शन हुए हैं। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब पेरिस में 2015 में हुए शार्ली एब्दो हमले की सुनवाई चल रही है। वह आतंकी हमला भी पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने से नाराज होकर किया गया था। यही नहीं, इस साल उस केस की सुनवाई शुरू होने के बाद मैगजीन ने फिर से कार्टून छापे थे जिस पर अल-कायदा ने धमकी दी थी कि 2015 का हमला आखिरी नहीं था।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या चार करोड़ के पार
Next: कोल्ड चेन की कमी से दुनिया में तीन अरब लोगों तक कोरोना टीका पहुंचने में हो सकती है देर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.