Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आठ वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला
  • रुद्रप्रयाग

आठ वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के बष्टा गांव में गुलदार ने आठ वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि गांव के पास ही प्राकृतिक जल स्रोत में छोटे भाई के साथ नहाने गए बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। खबर मिलते ही प्रशासन, वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार जखोली विकासखंड के बष्टा गांव में बुधवार को आरुष पुत्र मनमोहन सिंह अपने भाई अभिषेक के साथ गांव के पास ही जल स्रोत में नहाने के लिए गया था। गांव से करीब दो सौ मीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत में पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक आरुष पर हमला कर दिया। छोटे भाई अभिषेक ने जब घटना देखी तो वह बदहवाश होकर घर की ओर भागा और चिल्लाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोने चिल्लाने की आवाजें सुनते ही पूरा गांव घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा, किंतु जब तक गुलदार से आरुष को छुड़ाया जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आरुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन, वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाले के तेज बहाव में बही दो बहनें, एक मृत, दूसरी लापता
Next: आपदा राहत सामग्री पहुंची बागेश्वर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.