Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाले के तेज बहाव में बही दो बहनें, एक मृत, दूसरी लापता
  • देहरादून

नाले के तेज बहाव में बही दो बहनें, एक मृत, दूसरी लापता

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

देहरादून। आमवाला में नाले किनारे रहने वाले मजदूर की दो बेटियां बारिश से आए तेज बहाव के साथ बह गईं। पास में उनकी नानी मौजूद थी। बचाने की कोशिश की गई। बहाव तेज था ऐसे में बचा नहीं पाई। वह चिल्लाई तो आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है। दूसरी की तलाश जारी है। बुधवार दोपहर शहर में तेज बारिश हुई। आमवाला में सहस्रधारा अपार्टमेंट के पास नाले किनारे बस्ती है। इसमें बीते करीब एक साल से सुनील मूल निवासी बिहार का परिवार रहता है। सुनील दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां अर्चना (8) और खुशी (6) बारिश में घर के बाहर नहा रही थी। उनकी मां कविता और नानी वहां मौजूद थी। घर यहा गुजरने वाले नाले लगता हुआ है। बारिश के दौरान अचानक से नाले में तेज बहाव आया। तेज बहाव में अर्चना और खुशी बह गई। बताया जा रहा है कि बहते हुए वहां मौजूद बच्चियों की नानी और साथ में खड़ी एक बच्ची ने उन्हें देखा। वह चिल्लाई। कुछ सेकेंड में दोनों बहाव में दिखाई नहीं दीं। आसपास के लोग पहुंचे और तलाश शुरू की। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बारिश के बाद नाले में बहाव कम होने पर घर से करीब 750 मीटर नीचे खुशी अचेत मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि अर्चना की तलाश के लिए नाले और उसके आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति के पीछे चाकू लेकर भागा पत्नी का ताऊ
Next: आठ वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.