Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
  • बागेश्वर

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

बागेश्वर। सड़क, संचार तथा शिक्षा समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दानपुर सेवा समिति के लोग जिला मुख्यालय पर गरजे। उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। समिति अध्यक्ष मान सिंह देव के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक भी ऐसी सड़क नहीं है, जो कि पूरी तरह सही और सुरक्षित हो । लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। सड़कों को मानकानुसार बनाने की मांग की है। आज की संचार क्रांति युग में भी क्षेत्र संचार सुविधा से महरूम है। यहां आज भी कनेक्टीविटी शून्य है। आपदा प्रभावित कुंवारी गांव को विस्थापन करने के क्षेत्र में तेजी लाने की मांग की। अधिकतर एएनएम सेंटर फार्मासिस्ट और सीएचओ विहीन हैं। ग्राम सभा डौला एवं सुमगढ़ को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले साल अप्रैल से अभी तक टेक होम राशन नहीं पहुंचा है। पूर्व में नौ केंद्रों में जो पुष्टाहार पहुंचा वह संदेह के घेरे में है। उन्होंने जिलाधिकारी से सभी मांगों का समय पर निस्तारण करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर उच्छप सिंह देवली, पीएस देव, नारायण सिंह देव, हर्ष सिंह देव, हीरा सिंह टाकुली, चरण सिंह बघरी, जीवन सिंह दानू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना शोध प्रस्तुत करेंगे छात्र
Next: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, होमगार्ड को भी किया घायल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.