Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, होमगार्ड को भी किया घायल
  • हरिद्वार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, होमगार्ड को भी किया घायल

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
default featured image

रुड़की। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाड़ी के टायर फट गए। इसके बावजूद चालक गाड़ी को तेज रफ्तार दौड़ाता हुआ ले गया। अनियंत्रित चल रही कार से हाईवे पर कई वाहन गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। जब गाड़ी बॉर्डर पर पहुंची तो वहां मौजूद एक होमगार्ड ने गाड़ी को रुकवाने कोशिश की तो चालक ने होमगार्ड के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
सोमवार दोपहर रुड़की की तरफ से एक कार हाईवे पर तेजी से आ रही थी। हाईवे के मोहम्मदपुर पावर हाउस चौक पर मोहम्मदपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार सुधीर को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक टायर भी फट गया। दुर्घटना के बाद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज गति से गाड़ी को दौड़ाता हुआ दिल्ली की तरफ चल दिया। इस दौरान गाड़ी बेहद अनियंत्रित तरीके से चल रही थी। जिसकी चपेट में आने से हाईवे पर चल रहे काफी वाहन बाल-बाल बचे। गाड़ी दौड़ाता चालक नारसन बॉर्डर तक पहुंच गया। वहां मौजूद होमगार्ड के जवान ने अनियंत्रित चल रही गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने होमगार्ड पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर घायल को मौके पर पहुंचे उसके परिजन इलाज के लिए किसी प्राइवेट हायर सेंटर ले गए हैं। बॉर्डर पर तैनात होमगार्ड सोमपाल ने बताया कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार थी कि वह उसका नंबर भी नोट नहीं कर पाया। बॉर्डर पर लगे कैमरे भी बिजली नहीं आने के कारण कार्य नहीं कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Next: युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, खेत में पिटाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.