Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसओजी ने 77 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े
  • ऊधम सिंह नगर

एसओजी ने 77 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े

RNS INDIA NEWS 05/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एसओजी ने पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर 77 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़ी गई स्मैक की कीमत आठ लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने स्मैक पकड़ने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए दो हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने पुलभट्टा थाने में तस्करी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि शनिवार सायं मुखबिर की सूचना पर एसओजी व पुलभट्टा पुलिस ने रेलवे क्रासिंग पुल के पास दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 77 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार उर्फ गुलशन पुत्र भगवान निवासी बकैनिया काले खां बहेड़ी बरेली व मो. शाहिद पुत्र अब्दुल सलाम निवासी वार्ड 18 नूरी नगर बहेड़ी बताया।

आरोपियों ने बताया कि वे शाहरुख पुत्र भाईजान निवासी बहेड़ी बरेली से कम दामों में स्मैक लाकर किच्छा व रुद्रपुर में फुटकर में अधिक मुनाफा कमाकर बेचते थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बतायी है।आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उनि ललित बिष्ट, कांस्टेबल ललित कुमार, गणेश पांडे, प्रमोद कुमार, धरमवीर सिंह रहे।

आपराधिक रिकॉर्ड की होगी जांच
किच्छा। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इसके अलावा स्मैक की तस्करी में लिप्त मुख्य आरोपियों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों से किच्छा व रुद्रपुर में स्मैक खरीदने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लाट बेचने की डील 15.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Next: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव की कार दुर्घटनाग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेसिस से टकराई, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.