Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 80 हजार से अधिक की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 80 हजार से अधिक की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 803 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बागेश्वर से चरस खरीद कर हल्द्वानी बेचने जा रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। बरामद चरस की कीमत 83 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए युवकों में एक ने बी.टेक किया है, जबकि दूसरा ग्रेजुएट है। चरस का धंधा करने वाले इन लड़कों ने शॉर्टकट में पैसा कमाने के लिए यह गलत रास्ता चुना। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज तड़के लोधिया बैरियर पर चेकिंग की गई। इस दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही स्कूटी संख्या यूके-04 टीबी-4832 को रोककर चेक किया गया। इस दौरान स्कूटी में सवार अमन शर्मा(24 वर्ष) पुत्र कमल कुमार, घोड़ाखाल, भवाली, नैनीताल व अभिजीत टम्टा (23 वर्ष) पुत्र अशोक टम्टा बीएसएनएल कॉलोनी, आवास विकास भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, नैनीताल के कब्जे से कुल 803 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत किया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त चरस को बागेश्वर कपकोट क्षेत्र से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाए हैं। जिसे वह हल्द्वानी में अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी धारानौला एसआई दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल पवन कुमार, होमगार्ड दीवान सिंह सांगा व महिपाल सिंह शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोहरे से हवाई सेवाओं का शेड्यूल गड़बड़ाया
Next: बौराड़ी में टैक्सी संचालकों ने विरोध प्रदर्शन किया

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.