Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 80 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

80 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी की टीम ने 80.25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़ी गई स्मैक की कीमत 9 लाख रुपये आंकी है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भद्रकाली चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच हर्बल गार्डन की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को सामने देख कार चालक उतरकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने चालक का पीछा किया। कुछ दूरी पर घेराबंदी कर युवक को धर लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक की पहचान सोनू पाल पुत्र राजपाल निवासी वैदिकनगर, रायवाला हाल निवासी सर्वानंद घाट, हरिद्वार के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बताया कि तस्करी में प्रयुक्त कार कब्जे में लेकर सीज कर दी है। टीम में एसओजी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला, उपनिरीक्षक विकास शुक्ला, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल पुष्कर रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाइड पर चाकू से हमला, मुकदमा
Next: मेडिकल स्टोर से हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई, एक गिरफ्तार-दो फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.