Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 6 साल से अधर में लटकी राज्य की पहली आईटी अकादमी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

6 साल से अधर में लटकी राज्य की पहली आईटी अकादमी

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्य की पहली आईटी अकादमी हल्द्वानी में बनाने की योजना छह साल से अधर में लटकी है। आठ दिसंबर 2016 में तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में आईटी अकादमी का शिलान्यास किया था मगर सरकार बदलने के बाद आईटी अकादमी का काम आगे नहीं बड़ा। बीते साल नवंबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूओयू परिसर में ही आईटी अकादमी बनाने की घोषणा की थी। इसके बावजूद इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है।
उत्तराखंड को आईटी का हब बनाने के लिए हल्द्वानी में राज्य की पहली आईटी अकादमी खोलने की योजना है। इस अकादमी को बनाने के लिए यूओयू ने प्रस्ताव और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। अकादमी के निर्माण में करीब 22 करोड़ का खर्च आना है। फिलहाल ये प्रस्ताव शासन स्तर पर लटका हुआ है।

आईटी अकादमी बनने से होंगे कई फायदे
आईटी अकादमी बनकर तैयार होती है तो युवाओं के लिए आईटी सेक्टर में रोजगार के नये द्वार खुलेंगे। इसके जरिये स्कूल और कॉलेज की ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तैयार की जा सकेगी। अकादमी में वीडियोंलेक्चर भी तैयार किए जा सकेंगे। इससे शिक्षा र्थी घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार यूट्यूब, वेब पोर्टल और मोबाइल एप के जरिये पढ़ाई कर सकेंगे। युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा।

गांवों की भी बन सकेगी वेबसाइट
आईटी अकादमी बनती है तो उत्तराखंड के हर गांव की अपनी वेबसाइट भी बन पायेगी जिसमें गांव से संबंधित ब्योरा रखा जा सकेगा। गांव में क्या-क्या विकास कार्य हुए हैं, विकास कार्यों में कितना पैसा खर्च हो रहा है, गांव में कितने लोग आ रहे है, कितने माइग्रेट हो रहे हैं, कितने प्रवासी हैं और कितने लोग पढे़-लिखे हैं, ये सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। आईटी के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति को विकास से जोड़ने का प्रयास किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद आईटी अकादमी को वित्तीय स्वीकृति दिलाने का काम तेजी से हुआ है। इसका प्रस्ताव और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है।
ओम प्रकाश सिंह नेगी, कुलपति, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूओयू पीएचडी में प्रवेश के लिए जल्द ही परीक्षा
Next: मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा/स्कार्फ पहनना अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.