Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 6 दिन में 9 रुपये महंगी हुई सीएनजी, एक महीने में 10वीं बार बढ़े दाम
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

6 दिन में 9 रुपये महंगी हुई सीएनजी, एक महीने में 10वीं बार बढ़े दाम

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में फिर 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। बीते एक महीने में सीएनजी के दाम 10वीं बार बढ़ाए गए हैं। नवीनतम वृद्धि ने छह दिनों में सीएनजी को 9 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक महंगा कर दिया है, जिससे बस, कार, टैक्सी और माल वाहक वाहन भाड़ा बढऩे की आशंका है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 69.11 रुपये प्रति किलो हो गई है। आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा बिक्री करती है।
कुल मिलाकर बीते एक महीने में सीएनजी के दाम 13.1 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। एजेंसी द्वारा एकत्रित आंकड़ों के मुताबिक एक साल में सीएनजी की कीमतों में 25.71 रुपये प्रति किलो या 60 फीसदी की वृद्धि की गई है। हालांकि पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपये प्रति घन मीटर है।
सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों को दोगुना से अधिक कर 6.1 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रति इकाई) कर दिया है। इसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है।
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की। बुधवार को देश में पिछले 18 दिन में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में तकरीबन 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। कंपनियों ने 24 मार्च, 01 अप्रैल, गुरुवार और आज को छोडक़र हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान डीएचएल कार्गो प्लेन के हुए दो टुकड़े
Next: बाबर आजम ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.