Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 5 जून से होगा कार्तिक स्वामी मंदिर में महायज्ञ
  • रुद्रप्रयाग

5 जून से होगा कार्तिक स्वामी मंदिर में महायज्ञ

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कार्तिकेय मंदिर समिति के सहयोग से आगामी 5 जून से क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में 11 दिवसीय महायज्ञ एवं ज्ञान कथा का आयोजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति ने विभिन्न समितियों का जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इधर, मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री से कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक रोपवे निर्माण करने की मांग भी की है। कार्तिक स्वामी मंदिर रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के 362 गांवों का मंदिर है। यह मंदिर उत्तर भारत का एक मात्र मंदिर है, जो रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यहां पिछले करीब 70 वर्षों से विश्व शांति एवं क्षेत्र की समृद्धि के लिए महायज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष आगामी 5 जून को वैदिक मंत्रोंचार के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। 14 जून को भव्य जल कलश यात्रा एवं 15 जून को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन किया जाएगा। 11 दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर समिति ने 14 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भी महायज्ञ में आने का न्यौता दिया है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया गया है। महायज्ञ के दौरान मंदिर में भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम व एसपी से यहां पुलिस जवानों की तैनाती की मांग भी की गई है। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि पांच जून से शुरू होने वाले महायज्ञ को लेकर व्यवस्था समिति, स्वागत समिति, जलपान समिति, अनुशासन समिति को जिम्मेदारियां को सौंपी दी गई है। जिससे महायज्ञ की सभी तैयारियां समय से पूरी की जा सके। इसके अलावा कार्तिक मंदिर में भक्तों के लिए बेस कैंप, कनकचौरी में सौ वाहन क्षमता की पार्किंग के निर्माण एवं कनकचौरी-कार्तिक स्वामी मंदिर तक रोपवे का निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही पर्यटन मंत्री से मांग की है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई सोलर लाइटों की मरम्मतीकरण एवं जांच की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार घोड़ा-खच्चर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: सोनप्रयाग में नाराज व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.