Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 5 हजार का इनामी शिक्षक दो साल बाद गजरौला से गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

5 हजार का इनामी शिक्षक दो साल बाद गजरौला से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
WhatsApp Image 2022-03-01 at 12.28.37 PM

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दो साल से फरार 5 हजार के इनामी शिक्षक को गजरौला से गिरफ्तार किया। फरार आरोपी शिक्षक पर थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर में मामला दर्ज है। आरोपी शिक्षक ने 2019 में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक परीक्षा में 22 लोगों को छद्म नाम से परीक्षा दिलवाई थी। इसके साथ ही चार अपराधियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
इस मसले में सीओ एसटीएफ डा० पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एम0पी0 सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। 28 फरवरी की रात्रि एसटीएफ की टीम द्वारा कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर थाना रुद्रपुर के 5000/रु0 के ईनामी विजयवीर पुत्र खचेडू सिंह निवासी रजबपुर, अमरोहा को इन्द्रा चौक, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त करीब 02 वर्ष से फरार चल रहा था, उसके गजरौला स्थित एक किराये के मकान में छिपकर रहने की सूचना मिलने पर एसटीएफ द्वारा यह कार्यवाही की गयी है। गौरतलब है कि अभियुक्त सरकारी जुनियर हाईस्कूल अफजलपुरलूट, रजबपुर जनपद अमरोहा में सहायक अध्यापक है, और उसके द्वारा अपने लाभ के लिए वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक एल0टी0 व कनिष्क सहायक डाटा एण्ट्री आपरेटर की लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सुनियोजित षडयन्त्र के तहत जनपद ऊधम सिंह नगर के 22 अभ्यर्थियों को छदम् अभ्यर्थियों के माध्यम से परीक्षा दिलवाई गयी। गड़बड़ी सामने आने पर आयोग द्वारा इस सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि वर्ष के आरम्भ में उत्तराखण्ड एसटीएफ अब तक कुल 05 ईनामी अपराधियों को जेल भेज चुकी है। वर्ष 2019 में ईनामी विजयवीर और उसके एक साथी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ था, जो तभी से फरार चल रहा था। उस पर 5000रु. का ईनाम घोषित किया गया था जिसे गजरौला जनपद अमरोहा, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजयवीर पुत्र खचेडू सिंह निवासी ग्राम जलालपुर कलां थाना रजबपुर जनपद अमरोहा, उ०प्र० उम्र 56 वर्ष  है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख 50 हजार के गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे
Next: पुलिस ने किया ट्रांसफार्मर चोरी मामले का खुलासा

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.