Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चार किलो चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
  • चम्पावत

चार किलो चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

चम्पावत। नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की एसओजी टीम ने टनकपुर क्षेत्र में एक आरोपी के पास से चार किग्रा चरस और दो पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर बीते मंगलवार देर रात वार्ड पांच में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नुक्ता प्रसाद पुत्र पूरन लाल की दुकान पर तलाशी ली। जहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस को यहां से चार किग्रा चरस और दो पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चरस और देशी शराब मौके से कब्जे में ले ली मगर आरोपी भागने में सफल रहा। जिसे तमाम कोशिशों को बाद पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के भैरव मंदिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चरस की बड़ी खेप को मैदानी क्षेत्र में बेचना चाह रहा था जिससे मोटा कमीशन खाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, भुवन पांडेय, अजय कुमार, सुनील कुमार, नवल किशोर रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन ने माना वन पंचायत की जमीन पर दिया था खनन का पट्टा
Next: बेघर हुए लोग खाने पीने की चीजों को तरसे

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.