Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 45 बसों से 1890 तीर्थयात्री चारधाम रवाना
  • देहरादून

45 बसों से 1890 तीर्थयात्री चारधाम रवाना

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  ऋषिकेश से सोमवार को 45 बसों से करीब 1890 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। आस्थापथ पर बढ़ने से पहले तीर्थयात्रियों के जय बदरी-जय केदार के उद्घोष से समूचा माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, शुरुआत में ही यात्रा के रफ्तार पकड़ने से परिवहन व्यवसायियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। सोमवार को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड ऋषिकेश में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आए तीर्थयात्रियों की खासी भीड़ रही। यात्रा पर रवाना होने से पहले तीर्थयात्री फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए पंजीकरण केंद्र के काउंटर के सामने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। फोटोमैट्रिक पंजीकरण के बाद तीर्थयात्रियों के जत्थे बसों में सवार होकर आस्थापथ की ओर बढ़ते रहे। दोपहर तक बसों की रवानगी जारी रही। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि सोमवार को ऋषिकेश से 45 बसें करीब 1890 तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई हैं। बताया कि भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर वाहनों के दस्तावेज, ग्रीन कार्ड आदि की जांच की गई।

ट्रिप कार्ड में तकनीकी कमी ने रोकी यात्रा
ऑनलाइन ग्रीन कार्ड के साथ ट्रिप कार्ड की अनिवार्यता सोमवार को चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों पर भारी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे टूरिज्म विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण तीर्थयात्रियों का डाटा शो नहीं होने पर यात्रा पर जाने वाली बसों को चेक पोस्ट पर रोकना पड़ा। काफी देर बाद भी व्यवस्था बहाल नहीं होने पर तीर्थयात्रियों ने नाराजगी जतायी। मामले का संज्ञान लेकर परिवहन विभाग ने टूरिज्म विभाग की वेबसाइट को सुचारू कर करीब एक घंटे बाद ट्रिप कार्ड की तकनीकी खामी को दूर किया। इसकी पुष्टि करते एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि ट्रिप कार्ड टूरिज्म विभाग की ओर से ऑनलाइन जारी किया जाता है। इसका परिवहन विभाग की ओर से जारी ग्रीन कार्ड से मिलान करना होता है, ताकि यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के साथ चालक का सत्यापन हो सके। सोमवार को ऑनलाइन में दिक्कत से कुछ देर यात्रा में व्यवधान हुआ।

इंटरनेट सेवा बाधित होने पर ऑफ लाइन पंजीकरण किया
चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में फोटोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र में सोमवार सुबह से ही तीर्थयात्रियों की खासी भीड़ रही। काउंटर के आगे कतार में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह करीब 9 बजे इंटरनेट सेवा बाधित होने से ऑनलाइन पंजीकरण ठप हो गया। कुछ देर इंतजार के बाद भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं होने पर ऑफ लाइन पंजीकरण शुरू किया गया। पंजीकरण केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेमअनंत ने बताया कि इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है। इंटरनेट सेवा बाधित होने पर पंजीकरण प्रभावित नहीं होगा। सोमवार को शाम तक ऑफलाइन पंजीकरण ही किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग में ओवर रेट लेने पर संबंधित ठेकेदार का कटेगा चालान
Next: पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी जाम से नहीं बचा पाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.