Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चार बच्चों के बाप ने पत्नी को छोडक़र साली से रचाया ब्याह
  • हरिद्वार

चार बच्चों के बाप ने पत्नी को छोडक़र साली से रचाया ब्याह

RNS INDIA NEWS 27/12/2020
rns featured image new

रुडक़ी। चार बच्चों के बाप ने पत्नी को छोडक़र साली से ब्याह रचा लिया। शाम के वक्त पति को रुडक़ी में पहली पत्नी ने बस अड्डे के पास जमकर खरी-खोटी सुनाई। विवाद होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति को लेकर कोतवाली पहुंच गई। रुडक़ी निवासी युवक का विवाह करीब पांच साल पूर्व थाना मवाना मेरठ निवासी युवती से हुआ था। शादी के बाद चार बच्चे हुए। इस बीच पति का साली से प्रेम प्रसंग हो गया। चोरी छिपे दोनों ने मेरठ और रुडक़ी में मिलना शुरू कर दिया। चार महीने करीब पति चार बच्चों और पत्नी को छोडक़र साली को ले भागा और ब्याह रचा लिया। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट मवाना थाने में दर्ज कराई। पति के खिलाफ बहन का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हुआ। तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर शाम पहली पत्नी को पता चला कि पति रुडक़ी बस अड्डे के पास है। जिसके बाद पहली पत्नी मौके पर पहुंची और पति को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विवाद होने पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक ने साली को भगाकर ब्याह कर लिया है। रविवार दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाने लगे। एक पति की दो पत्नियों का मामला जिस किसी ने भी सुना उसने दांतों तले उंगली दबा ली। सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मवाना थाने को मामले में सूचित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती
Next: राज्य में आज मिले 427 कोरोना संक्रमित, जानें अपने जिले का हाल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.