Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 3 साल से स्वीकृत सडक़ का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष
  • रुद्रप्रयाग

3 साल से स्वीकृत सडक़ का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीते तीन साल पहले स्वीकृत फाटा-तरसाली सडक़ का निर्माण न होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि की लेट लतीफी के चलते निर्माण खटाई में पड़ा है। कहा कि वन विभाग से क्लीरेंस और शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति के बावजूद सडक़ निर्माण की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि यदि शीघ्र कार्य शुरू न हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बताते चलें कि वर्ष 2018 में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा के समीप तरसाली गांव के लिए तीन किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली। पिछले साल भूमि हस्तांतरण होने के बाद लोनिवि द्वारा सीमांकन कर पिलर भी स्थापित कर दिए गए हैं। जबकि शासन से मार्ग निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। बावजूद, अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सडक़ न होने से ग्रामीण अब भी फाटा से छह किमी चढ़ाई चढऩे के बाद अपने घरों को पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी जगत राम सेमवाल, शारदानंद सेमवाल, विष्णुदत्त सेमवाल, उदयराम अंथवाल, प्रियधर अंथवाल आदि ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से ग्रामीण मोटर मार्ग की राह देख रहे हैं, किंतु मोटर मार्ग से जुड़े विभाग द्वारा लगातार लेट लतीफी की जा रही है। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भी जल्द सडक़ निर्माण की मांग की है। इधर, लोनिवि के ईई मनोज भट्ट ने बताया कि सडक़ निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर तीन किमी मार्ग निर्माण के लिए डीपीआर सर्किल कार्यालय के माध्यम से शासन को भेज दी गई है। डीपीआर स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधानों ने की विकास भवन में संचालित सभी दफ्तरों में तालाबंदी
Next: बारिश के चलते 20 मोटरमार्गों पर आवाजाही बंद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.