Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 3 नवंबर से होगी बैकुंठ चतुर्दशी मेले की धूम
  • पौड़ी

3 नवंबर से होगी बैकुंठ चतुर्दशी मेले की धूम

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। गगवाडस्यूं घाटी के सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोडी में होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां पूर हो गई हैं। पांच दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खड़ दीया अनुष्ठान का भी आयोजन किया जाएगा। खड़ दीया अनुष्ठान को लेकर पंजीकरण चल रहे है।
हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही प्रवासी भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं। समिति के सचिव जगतकिशोर बड़थ्वाल ने बताया कि सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोडी गगवाडस्यूं मे 3 से 7 नवंबर तक बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के तहत 3 नवंबर को ग्राम सभा धनाऊं से शिवध्वजा प्रस्थान, शिवध्वजा का डडुवादेवी कुण्ड मे स्नान, मुख्य मार्ग से शिवध्वजा संचालन, मार्चपास्ट, झांकी, ग्राम सभा बौसरी द्वारा पुरानी शिवध्वजा उतरना, नई शिवध्वजा का पूजन एवं अर्पण, लोक कलाकार जीतेन्द्र चौहान व साथियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 4 नवम्बर को मंदिर पूजन, देवडोलियों का आगमन, स्थानीय शिक्षण संस्थानों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम, 5 नवंबर को प्रसिद्ध गढवाली लोकगायक गजेंद्र राणा द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम, 6 नवंबर को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खड़ दीया करने वाले दंपतियों का स्वागत, महादेव दर्शन, दीयाबाती अनुष्ठान, लोक गायक दिनेश भारती व साथियो द्वारा भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। 7 नवंबर को प्रातः स्नान, पूजन हवन, भोले का भंडारा, सम्मान समारोह, गगवाडस्यूं घाटी के कलाकारो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व देहरादून के कलाकारों द्वारा गढ़वाली और कुमाउनी गीतों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक कमरे में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्र
Next: रुद्रप्रयाग के ब्लॉकों में 3 नवंबर से लगेंगे खंड स्तरीय शिविर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.