Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन लाख रु का ब्याज रहित बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम 6 फरवरी को
  • देहरादून

तीन लाख रु का ब्याज रहित बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम 6 फरवरी को

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

देहरादून। निबन्धक, सहकारी समितियाँ उत्तराखण्ड बी.एम.मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 6 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत 3.00 लाख रूपये का ब्याज रहित बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम जनपद देहरादून के बन्नू स्कूल, रेसकोर्स मैदान में किया जाना प्रस्तावित है। ऋण वितरण कार्यक्रम प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ किया जाना है। जिनके अन्तर्गत यह कार्यक्रम 95 विकासखण्ड एवं 5 अन्य स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून से वर्चुअल माध्यम से समस्त कार्यक्रम स्थलों में लोगों के साथ संवाद भी स्थापित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग 25 हजार लोगों को कृषि एवं कृषियेत्तर कार्यों के लिये कृषि यन्त्रों, मत्स्य पालन, जड़ी-बूटी उत्पादन, मुर्गीपालन, कुक्कुट पालन, मौन पालन आदि प्रयोजनों हेतु ऋण वितरण किया जायेगा। दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में प्रदेश की 200 बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन हेतु हार्डवेयर भी वितरित किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन हेतु लगभग 40 करोड़ का व्यय किया जाना है जिसमें 25 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। मार्च 2021 तक प्रदेश की सभी सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जायेगा तथा उत्तराखण्ड देश का प्रथम ऐसा राज्य होगा जहाँ प्रदेश की समस्त बहुउद्देशीय कृषि ऋण सहकारी समितियाँ कम्प्यूटरीकृत होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ
Next: मुख्य सचिव ने ली 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.