Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
  • अर्थ जगत

लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

RNS INDIA NEWS 07/11/2020
rns featured image new

नईदिल्ली,07 नवंबर (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिलहाल कटौती नहीं हुई है। इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 81.06 रुपये और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव क्रमश: 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है।
इसी तरह देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: नोएडा में 81.58 रुपये, रांची में 80.73 रुपये, लखनऊ में 81.48 रुपये और पटना में 83.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल भी क्रमश: नोएडा में 71.00 रुपये, रांची में 74.58 रुपये, लखनऊ में 70.91 रुपये और पटना में 76.10 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर उहापोह के बीच कच्चे तेल की कीमत में गिरावट रही। इसी का असर है कि सिंगापुर में कारोबार शुरू होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 1.65 डॉलर घटकर 37.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव भी 1.48 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 39.45 डॉलर प्रति बैरल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब मोबाइल की कीमत लौटाने के आदेश
Next: छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्रसंघ पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का आरोप

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.