Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खराब मोबाइल की कीमत लौटाने के आदेश
  • हरिद्वार

खराब मोबाइल की कीमत लौटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 07/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने खराब मोबाइल ठीक करके नहीं देने के मामले में मोबाइल कम्पनी सेमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लि. और स्थानीय सर्विस सेंटर को उपभोक्ता सेवा में कमी करने का दोषी पाया है। आयोग ने दोनों को खराब मोबाइल की कीमत 14,250 रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से देने और शिकायत खर्च के रूप में पांच हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता महिला आशु पत्नी प्रहलाद सिंह निवासी रामधाम कॉलोनी, शिवालिक नगर, रानीपुर ने मोबाइल निर्माता कंपनी सेमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लि. नई दिल्ली और बीमा कंपनी के स्थानीय सर्विस सेंटर न्यू अंबा कम्युनिकेशन शंकर आश्रम ज्वालापुर के खिलाफ शिकायत दायर की थी। शिकायत में बताया था कि उसने 21 जुलाई 2016 को मोबाइल कम्पनी का एक मोबाइल स्थानीय विक्रेता से 14,250 रुपये में खरीदा था। विक्रेता ने उसे मोबाइल की एक वर्ष की गारण्टी/वारंटी दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि विक्रेता ने तकनीकी और निर्माणधीन कमी आने पर मोबाइल को बदलकर अथवा उसकी कीमत लौटाने का आश्वासन दिया था। जून 2017 में उक्त मोबाइल खराब हो गया था। मोबाइल हैंग होकर खुद ही बंद होने लगा। साथ ही बात करते समय आवाज नहीं आती थी। इसके बाद वह खराब मोबाइल को सर्विस सेंटर पर लेकर गई थी। जहां सर्विस सेंटर के मालिक ने उसे सैट में तकनीकी खराबी बताते हुए वापस लौटा दिया था। जिस पर शिकायतकर्ता ने विक्रेता के पास जाकर खराब मोबाइल को बदलकर देने और उसकी कीमत मांगी थी। लेकिन उन्होंने नया मोबाइल अथवा मोबाइल की कीमत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी शिकायतकर्ता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। थक हारकर शिकायतकर्ता ने आयोग की शरण ली थी। शिकायत की सुनवाई करने के बाद जिला उपभोक्ता आयोग ने मोबाइल कम्पनी और सर्विस सेंटर को उपभोक्ता सेवा में कमी व लापरवाही बरतने का दोषी ठहराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हलवाई की दुकान पर सिलेंडर फटने से 11 लोग घायल
Next: लगातार 36वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.