Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राहत:  31 अगस्त तक करें जीएसटी रिटर्न फाइल, लेट फीस भी घटाई
  • नैनीताल

राहत:  31 अगस्त तक करें जीएसटी रिटर्न फाइल, लेट फीस भी घटाई

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
default featured image

हल्द्वानी। यदि आप व्यापारी हैं और जुलाई 2017 से अप्रैल 2021 तक जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर सके हैं तो आपके लिए थोड़ा राहत भरी खबर है। जीएसटी काउंसिल ने ऐसे व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 अगस्त तक का मौका दिया है। इसके अलावा अधिकतम विलंब शुल्क भी 10 हज़ार से कम कर दिया गया है। शून्य रिटर्न में 500 रुपये अधिकतम और टर्नओवर वाले रिटर्न में एक हज़ार रुपये अधिकतम विलंब शुल्क ही भरना होगा। राज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर गौरव कुमार पंत ने बताया कि जीएसटी की धारा 47 में परिवर्तन होने के बाद भविष्य के लिए जीएसटीआर-3बी, जीएसटीआर-1 रिटर्न की लेट फीस व्यापारियों के टर्नओवर पर निर्धारित होगी। यानी उनके लिए भी शून्य रिटर्न में 500 रुपया अधिकतम लेट फीस, 1.5 करोड़ रुपया टर्नओवर वाले व्यापारी के लिए अधिकतम लेट फीस दो हज़ार रुपये, 1.5 करोड़ रुपये से पांच करोड़ तक टर्नओवर वाले व्यापारियों को पांच हज़ार और पांच करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारी को दस हज़ार रुपये अधिकतम लेट फीस देनी होगी। इसके अलावा कम्पोजीशन स्कीम (छोटे कारोबार) वाले व्यापारी के लिए जीएसटीआर-4 पर लेट फीस शून्य रिटर्न में पांच सौ रुपये अधिकतम, टर्नओवर होने पर दो हज़ार रुपये अधिकतम लेट फीस तय की गई है। जबकि, इससे पूर्व सभी रिटर्न पर अधिकतम लेट फीस दस हजार रुपये थी। इसके अलावा कंपोजिशन डीलर की वार्षिक रिटर्न वर्ष 2020-21 की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8.4 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: बेंगलुरु पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वालों को बांटे कंबल

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.