Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 30 नवंबर तक 670 सहकारी समितियों में दो लाख नए सदस्य बनाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

30 नवंबर तक 670 सहकारी समितियों में दो लाख नए सदस्य बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 30 नवंबर तक 670 सहकारी समितियों में दो लाख नए सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, सभी समितियों में चुनाव कराए जाने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा, वर्तमान में प्रदेश में 12 लाख सहकारी सदस्य हैं, जबकि 77 हजार नए सदस्य बने हैं। डॉ. रावत ने शुक्रवार शाम विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, फरवरी माह में हरिद्वार में सहकारिता का चिंतन शिविर होगा। इसमें भविष्य के लिए योजनाएं और नीतियां बनाई जाएंगी, ताकि ग्रामीण किसानों की आमदनी सहकारिता के जरिए दोगुनी हो सके। कहा, यह योजना स्थानीय स्तर पर सहकारिता की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे ग्रामीण समुदायों को विभिन्न क्षेत्रों में समृद्धि के लिए उपाय और मौके प्रदान किए जाएंगे। सहकारिता की ताकत को बढ़ाकर ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाना है। मंत्री ने ओटीएस की प्रगति भी जानी। अधिकारियों ने बताया, मृतक बकायेदारों के 6,778 परिजनों नेअब तक 17 करोड़ 23 लाख रुपये जमा किए हैं। बैठक में निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडेय, अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूंदाबांदी से ठंड में बढ़ोतरी
Next: ऑटोमैटिक टेस्टिंग में फेल होने पर दोबारा कर सकेंगे वाहन की जांच के लिए आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.