Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीस लाख की स्मैक के साथ दंपति समेत चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार

तीस लाख की स्मैक के साथ दंपति समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/03/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  स्मैक तस्करी के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस और नाराकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने बरेली से तस्करी कर लाई गई करीब तीस लाख की स्मैक बरामद करते हुए एक दंपति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सौ ग्राम स्मैक और नगदी बरामद की गई है। लग्जरी कार से स्मैक की तस्करी की जा रही थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में शुक्रवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 चलाया जा रहा है। मिशन के तहत सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर की अगुवाई में एक पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने कार में तस्करी कर लाई जा रही स्मैक के साथ रईस उर्फ गोलू पुत्र सईद निवासी लादपुर खुर्द लक्सर और शहजाद उर्फ गुड्डी पुत्र फुरकान निवासी जबरदस्तपुर रुड़की को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक, 14 हजार की नगदी और डिजिटल तराजू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक की डील हाल ही में जमानत पर छूटकर आए अभिषेक और उसकी पत्नी निवासी चोर गली सुभाषनगर को दी जानी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी दंपति को भी दबोच लिया। बताया कि अभिषेक की पत्नी पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे में फरार चल रही थी। बताया कि आरोपी दंपति के निशाने पर स्कूली छात्र-छात्राएं होते हैं, जिन्हें स्मैक बेची जानी थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूमि बेचने के नाम पर मां बेटे ने प्रॉपर्टी डीलर से 1.21 करोड़ ठगे
Next: मुख्यमंत्री ने किए 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.