Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीन तलाक देने में पति व ससुर पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

तीन तलाक देने में पति व ससुर पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/03/2022
rns featured image new

रुडकी। विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। बाद में पति ने मायके में रह रही पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ लिए। पुलिस उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी हासिम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आठ साल पहले उसने अपनी बेटी अंजुम की शादी लादपुर कलां गांव में सनव्वर से की थी।

इसी 28 मार्च में हासिम के बेटे फैजान की सगाई थी। बेटी अंजुम अपने पति और ससुर के साथ समारोह में आई हुई थी। आरोप लगाया कि सगाई के दौरान दामाद ने फिर से दो लाख रुपये मांगे। हासिम ने पचास हजार रुपये देने की बात कही। इस पर सनव्वर और उसके पिता मुस्लिम नाराज हो गए और अंजुम से मारपीट करने लगे। अगले दिन सनव्वर ने उन्हें फोन कर पत्नी से बात कराने को कहा। अंजुम से बात के दौरान सनव्वर ने फोन पर ही तीन बार तलाक पत्नी से कहकर संबंध तोड़ लिए। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सनव्वर और उसके पिता मुस्लिम के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के बाहर खेल रहा किशोर लापता
Next: लाइव प्रसारण से परीक्षा पर छात्राओं के साथ चर्चा करेंगे पीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.