Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • तीन प्रेक्षकों ने जांची चुनाव व्यवस्थाओं की तैयारी
  • बागेश्वर

तीन प्रेक्षकों ने जांची चुनाव व्यवस्थाओं की तैयारी

RNS INDIA NEWS 17/08/2023
rns featured image new

बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार, व्यय प्रेक्षक प्रभात डंडोटिया और पुलिस प्रेक्षक विशाल गुनी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदान से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी, एलएमटी, वीएसटी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखते हुए मुस्तैदी के साथ कार्य करें।
प्रेक्षकों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्वाध मतदान संपादित कराना हम सबका दायित्व है। इसलिए सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। वेबकास्टिंग की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करते हुए ट्रायल करने के निर्देश नोडल को दिए। मतदान कार्मिकों के प्रस्थान से पूर्व सामग्री वितरण एवं मतदान के बाद सामग्री प्राप्त करने के लिए सुव्यवस्था करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि एफएसटी टीमें सभी प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार ने रिटर्निंग ऑफिस पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का भी जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुरधा पाल ने प्रेक्षकों को बताया कि विधानसभा में 1,17,973 कुल मतदाता हैं, जिनमें 59,897 पुरुष व 58,076 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 188 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 94 बूथों में वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसकी तैयारी की जा रही है। नेट कनेक्टिविटी सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और नोडल अधिकारी अपने दायित्वों को समझते हैं वे सौंपी गई जिम्मेदारियों का निवर्हन कर रहे हैं।
मतदान कार्मिकों के साथ ही ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन कर लिया गया है। शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का डिग्री कॉलेज सभागार में प्रथम प्रशिक्षण है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। पूरे विधानसभा को तीन जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस में सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था के साथ ही साईनेज भी लगाए जाएंगे, जिससे मतदान कार्मिकों को अपने पटल से सामग्री लेने और जमा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस इमलाल, उप जिला मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे, मोनिका, नोडल अधिकारी शिल्पी पंत, संगीता आर्या, जीएस सौन, पंकज श्रीवास्तव, इन्दर सिंह, एसएस राणा, डॉ. गीतांजलि बंगारी, जीएस बिष्ट, डॉ. कमल पंत, हेम तिवारी, मंयक नौटियाल, एएस गर्ब्याल, मनोज बर्मन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की तलाश में चला अभियान
Next: भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 70 से अधिक लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.