
चम्पावत(आरएनएस)। टनकपुर में पुलिस ने 2.35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को दबोचा है। पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने बुधवार देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन वार्ड नं तीन निवासी 30 वर्षीय उमेश कुमार के पास से 2.35 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बताया कि युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
