Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अब तक 2.65 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदार के दर्शन, श्रद्धालुओं को महंगाई से होना पड़ रहा दो चार
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

अब तक 2.65 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदार के दर्शन, श्रद्धालुओं को महंगाई से होना पड़ रहा दो चार

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
kedarnath1

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)। केदारनाथ धाम की यात्रा को 19 दिन का समय हो गया है। और यात्रा में 2 लाख 65 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को महंगाई समेत कई अन्य समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। धाम में होटलों के रेट इतने ज्यादा हैं कि उनका बजट बिगड़ रहा है, तो दूसरी तरफ यात्रियों का कहना है कि उनसे यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों का डबल रेट लिया जा रहा है। केदारनाथ धाम में बढ़ती महंगाई से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि उनको दोगुने दामों पर घोड़े खच्चर मिल रहे हैं, जबकि पालकी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। केदारनाथ में होटलों के रेट इतने ज्यादा हैं कि तीर्थयात्रियों का बजट बिगड़ रहा है। इसके साथ ही पैदल यात्रा मार्ग पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।
तीर्थयात्रियों का कहना है कि घोड़े खच्चर का तय किराया 2500 रुपये है, लेकिन संचालक उनसे 5 से 6 हजार रुपये मांग रहे हैं, जबकि पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रास्ते में घोड़े खच्चरों की लीद होने से लोग फिसल रहे हैं। ऐसे में कोई अधिकारी या कर्मचारी हमारी सुनने को तैयार नहीं हैं।डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि घोड़े खच्चरों से सामने ही बात की जाएगी। साथ ही होटलों व्यापारियों से भी बात की जाएगी।
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग- गौरीकुंड का सफर भी तीर्थयात्रियों के लिए भारी पड़ रहा है। पांच किमी के सफर में तीर्थयात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। वहीं जगह-जगह गड्ढे होने से श्रद्धालुओं की हालत भी खराब हो रही है। धाम की यात्रा भगवान केदारनाथ के ही भरोसे चल रही है। गौरीकुंड से घोड़ा पड़ाव तक दो किमी पैदल मार्ग में कहीं पर भी पुलिस के जवान नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में तीर्थयात्री धक्का-मुक्की करके आगे बढ़ रहे हैं।
25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। जिसके बाद से हजारों की संख्या में हर दिन श्रद्धालु बाबा केदार के दरबार में पहुंच रहे हैं। यात्रा का आंकड़ा 19 दिन में 2 लाख 65 हजार के पार हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करेगा गढ़वाल विवि
Next: लोक अदालत में 9 मामलों का निस्तारण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.