Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो जगह फायरिंग की घटनाओं से दहशत, एक की मौत, एक घायल
  • देहरादून

दो जगह फायरिंग की घटनाओं से दहशत, एक की मौत, एक घायल

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
rns featured image new

देहरादून। दून में दो जगह फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैल गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हैं। पहली घटना प्रेमनगर और दूसरी मसूरी रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में हुई।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि राहुल (23 वर्ष) पुत्र माधव निवासी निकट पोस्ट ऑफिस प्रेमनगर शुक्रवार रात घर के पास पार्क में बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने राहुल को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं। पहली गोली राहुल के पेट में लीवर को पंचर करके पार निकल गई। दूसरी गोली जांघ और तीसरी जांघ के नीचे लगी। घायल को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक पर हमला करने वालों का पता लग गया है। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में गोली चलाई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
दूसरी घटना में मसूरी रोड पर किसी बात को लेकर एक युवक ने कॉम्प्लेक्स संचालक को शुक्रवार रात गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गोली घायल के पेट में लगी है, जिसे गंभीर हालत में मसूरी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घायल की पहचान पुनीत खरोला (23 साल) निवासी बकराल गांव रूप में हुई। पुनीत मसूरी रोड स्थित डग स्टोर कॉम्प्लेक्स के मालिक हैं। शुक्रवार रात वह कॉन्प्लेक्स में आए थे। बताया जा रहा है कि वहां उनका किसी से विवाद हुआ, जिस पर युवक ने गोली चला दी। मसूरी रोड के एक अस्पताल में पुनील का उपचार चल रहा है। पुलिस इस कॉम्प्लेक्स में मिले फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने शानिवार को धर दबोचा। उससे पूछताछ जारी है।

कार से लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस चोरी
डिफेंस कालोनी में कार में रखी लाइसेंसी पिस्तौल व कारतूस चोरी हो गए। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट के अनुसार शिकायतकर्ता इंद्रमणि गैरोला निवासी डिफेंस कालोनी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। उनकी लाइसेंसी पिस्तौल और 23 कारतूस कार में ही रह गए, जिन्हें रात में अज्ञात व्यक्ति ने कार से चोरी कर लिया। 20 अक्टूबर को उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम के निर्देश पर जलने से घायल 3 लोगों को गोपेश्वर से हेली एम्बुलेंस द्वारा देहरादून लाया गया
Next: सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.