Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो दिवसीय दौरे पर फिर उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया
  • देहरादून

दो दिवसीय दौरे पर फिर उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

देहरादून। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिर सियासी नब्ज टटोलने उत्तराखंड आ रहे हैं। वे 18 व 19 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार व देहरादून आएंगे। दून में एक निजी संस्था की ओर से आयोजित 250 निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दो दिवसीय दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में निजी दौरे पर कैंची धाम के दर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों के समर्थन को देखते हुए अब सिसोदिया 18 व 19 दिसंबर को हरिद्वार और देहरादून का दौरा करेंगे। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की आप की घोषणा के बाद सिसोदिया पहली बार गढ़वाल दौरे पर आ रहे हैं। 18 दिसंबर को सिसोदिया दिल्ली से सडक़ मार्ग से नारसन बॉर्डर पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे रुडक़ी होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां शाम को गंगा आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद संत समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे। वे रात्रि प्रवास हरिद्वार में ही करेंगे। 19 दिसंबर को सुबह वे देहरादून के लिए निकल जाएंगे। रास्ते में नेपाली फार्म समेत कई जगह कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। फिर घंटाघर पहुंच कर स्व.इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 250 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे से पार्टी संगठन की बैठकें होंगी। जिसमें गढ़वाल मंडल के जिलों से आए लोगों से आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाम को समाज के सभी वर्गों के बुद्धिजीवी लोगों से संवाद करेंगे। शाम 5.30 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे। बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग और पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी के बेटे से मांगी 10 लाख की रंगदारी
Next: दूणी-सुकंडा रोड की मांग को लेकर दर्जा मंत्री से मिले ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.