Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • काठगोदाम में दो भाइयों ने खाया सल्फास, एक ने तोड़ा दम; एक गंभीर
  • नैनीताल

काठगोदाम में दो भाइयों ने खाया सल्फास, एक ने तोड़ा दम; एक गंभीर

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  मध्यप्रदेश के दो सगे भाइयों ने शिवेश (21) और बृजेश मिश्रा (20) ने काठगोदाम में संदिग्ध हालात में बेहोश मिले। उनके पास ही सल्फास का रेपर मिले। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया जहां शिवेश ने दम तोड़ लिया जबकि बृजेश का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।   जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा निवासी शिवेश मिश्रा पुत्र मनोज कुमार और उसका छोटा भाई बृजेश मिश्रा बुधवार दोपहर बाद काठगोदाम में भदयूनी को जाने वाले मार्ग पर जंगल में बेहोश पड़े थे। मौके से गुजर रहे शीतलाघाट फिल्टर प्लांट के ऑपरेटर ने इसकी सूचना काठगोदाम चौकी पुलिस को दी।  चौकी प्रभारी दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शिवेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
माता-पिता की मौत से सदमे में थे दोनों:   सूत्रों के अनुसार शिवेश और बृजेश के माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। आशंका जताई गई है कि इसी वजह से वे सदमे में थे और उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। वे अपनी दादी के साथ रहते थे। शव मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
23 अक्तूबर से नहीं की थी किसी से बात: काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मौके पर पड़े बैग से दोनों भाइयों के आधार और पैन कार्ड मिले हैं। पुलिस को दोनों युवकों के निवास स्थान का तो पता चल गया लेकिन परिजनों से संपर्क करने में टीम को खूब पसीना बहाना पड़ा। पुलिस को युवकों के पास से जो मोबाइल मिले दोनों फार्मेट किए गए थे। इस वजह से कॉन्टेक्ट लिस्ट में कोई नंबर नहीं मिल सका। इस पर कॉल डिटेल के लिए सीडीआर निकालनी पड़ी जिसमें समय लगा। पता चला कि दोनों ने 23 अक्तूबर से किसी से बातचीत नहीं की थी। नंबर निकालने के बाद पुलिस ने रीवा में उनके किसी परिचित से संपर्क साध लिया। युवक कब काठगोदाम आए, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
Next: वन दरोगा की विभागीय आवास में संदिग्ध हालात में मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.