Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 29 तक हत्यारों का पता लगाए पुलिस, नहीं तो करेंगे घेराव
  • अल्मोड़ा

29 तक हत्यारों का पता लगाए पुलिस, नहीं तो करेंगे घेराव

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। वेतनधार निवासी युवक राकेश जोशी(33) की मौत के मामले में लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इससे गुस्साए लोग हत्यारों के पकड़े जाने तक शव का अंतिम संस्कार न करने देने पर अड़ गए, बाद में थानाध्यक्ष सतीश कापड़ी व अन्य लोगों के समझाने पर जनता किसी तरह से मान गई। बाद में मृतक के भाई महेश जोशी ने हत्या की प्राथमिकी लिखकर पुलिस को सौंपी। गुस्साए लोगों ने 29 अगस्त तक हत्यारे का पता न चलने पर 30 अगस्त को थाने के घेराव की चेतावनी दी है। आपको बता दे कि शनिवार सुबह वेतनधार निवासी युवक राकेश जोशी(उम्र 33) अपने घर से 16 किमी दूर तड़ागताल नंदा देवी मेला देखने गया था, वही युवक का शव घर से चार किमी दूरी पर गाबा में बीच सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के चेहरे और सिर में गंभीर चोट के निशान मिले। गले में खरोंच के निशान मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात शव मृतक के घर वेतनधार पहुंचा। रविवार को भारी गहमा गहमी के बाद अगनेरी के निकट शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक राकेश नैनीताल में एक होटल में काम करता था। तीन दिन पूर्व ही वह गांव आया हुआ था। शुक्रवार शाम वह घर में तड़ागताल नंदा देवी मेला देखने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद से वह नहीं लौटा। दोपहर में परिजनों को एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसडीएम सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, नायब तहसीलदार अलकेश नोडियाल व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने मृतक के घर जाकर उनकी मां, बहिन, भाई व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार राज व एसओ सतीश कापड़ी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले के शीघ्र खुलासे व इसके दोषियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर लिया है। फोरेंसिक टीम बुला ली गई है। बताया गया कि एसओजी की टीम भी लगा दी गई है। चौखुटिया पुलिस के अलावा द्वाराहाट थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सहित वहां की पुलिस टीम भी चौखुटिया पहुंची है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट में युवक के कूल्हे की हड्डी टूटी
Next: भतीजे की हत्या के आरोपी दोनों चाचा गिरफ्तार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.