Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 27 अक्टूबर को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट
  • रुद्रप्रयाग

27 अक्टूबर को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
kedarnath

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर भगवान की समाधि पूजा की जाएगी। जबकि परम्परानुसार कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचार और पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए गुरुवार को बंद कर दिए जाएंगे। भैया दूज के मौके पर कपाट बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भगवान की चल विग्रह डोली अनेक पैदल पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी जहां बाबा की पूजा अर्चना कर मंदिर में डोली को विराजमान किया जाएगा। भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली 27 अक्तूबर को फाटा पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद 28 अक्तूबर को डोली गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। 29 अक्तूबर को केदारनाथ की डोली पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना और परम्परा के अनुसार डोली को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इसी दिन से पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी। कपाट बंद के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइकिल से केदारनाथ पहुंचकर बनाया कीर्तिमान
Next: सांसद निशंक ने परिजनों संग भगवान बदरीनाथ की पूजा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.