Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज फिर से है बदलने वाला
  • उत्तराखंड

आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज फिर से है बदलने वाला

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के बाद अब फिर से बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है। इससे एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कुमाऊं के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। सड़कें पाला जमने के कारण सफर के लिए खतरनाक हो गई हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। उधर, कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात होने से कड़ाके की ठंड जारी है।

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ों में कई जगह पारा शून्य के करीब पहुंचा हुआ है। मैदानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कुमाऊं के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद दो दिन यानी की 24 और 25 दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 दिसंबर से मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। ऐसे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

इसके बाद 27 दिसंबर से लगातार मौसम का मिजाज 29 दिसंबर की दोपहर तक ऐसा ही रहेगा। इसमें पीक एक्टिविटी 28 दिसंबर को रहने वाली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 27 दिसंबर से उत्तराखंड में अच्छा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका प्रवाह उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में 27 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अच्छी बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड में देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से इसकी शुरुआत होगी। इस दिन अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में तीन हजार मीटर की ऊंचाई या इसके अधिक इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यदि 28 दिसंबर की बात करें तो इस दिन बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। इस दिन उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की से मध्यम बर्फबारी 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कई इलाकों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है। इस दिन 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में कहीं कहीं भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके बाद 29 दिसंबर को मौसम की गतिविधियां कम हो जाएंगी। फिर भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

ऐसे में आप भी उत्तराखंड में अच्छी बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए यहां आने की योजना बना सकते हैं। उत्तराखंड में यदि बर्फबारी की बात की जाए तो देहरादून में मसूरी और आसपास के इलाके धनोल्टी, चकराता की पहाड़ियों में इस दौरान बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, चमोली जिले में औली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर के साथ ही उत्तरकाशी जिले के कई स्थानों पर आने का आप प्लान बना सकते हैं।

दी गई ये चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कम तापमान, सर्द हवाओं के चलते सर्दी बढ़ सकती है। ऐसे में कमजोर लोगों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बीमारी से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पाला फसलों की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाता है। ऐसे में फसल को भी नुकसान की संभावना है। पाले के जमाव से बर्फ में सड़क पर फिसलन की भी हो सकती है।

दी गई ये सलाह
मौसम विभाग ने राज्य सरकार के संबंधित विभागों को सलाह दी है कि वे अलाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करें। रैनबसेरों को दुरुस्त करें। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि मोटे कपड़े की एक परत की बजाय ढीली फिटिंग, हल्के वजह और गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहने। सिर, गर्दन, हाथ और पैरों की अंगुलियों को कवर करें। अधिकांश ताप अपवाह शरीर के इन अंगों से होता है। पौधों को सर्दी के नुकसान से बचाने के लिए लगातार सहत की हल्की सिंचाई करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी विद्यालय की शिक्षिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बच्चा होने पर शादी से मुकरा आरोपित
Next: उत्तराखंड में कोरोना 39 केस, नैनीताल में बना माइक्रो कन्टेनमेंट जोन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.