Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 24 साल बाद साफ होगी छोटी नहर, जलभराव से मिलेगी मुक्ति
  • हरिद्वार

24 साल बाद साफ होगी छोटी नहर, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

RNS INDIA NEWS 17/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार। 24 साल बाद अब कनखल की छोटी नहर की सफाई की जाएगी। इससे आसपास की कॉलोनी में जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने नहर को साफ करने के निर्देश जारी किए है। इधर, आसपास के लोगों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
राज्य बनने के बाद से कनखल क्षेत्र के रामदेव पुलिया के पास से जा रही नहर से न तो मलबा उठाया गया और न ही सफाई की गई। जिसके चलते मानसून की बारिश में नहर ओवरफ्लो हो रही थी और इसका पानी पंजाब सिंध क्षेत्र और विद्या विहार कॉलोनी में आ रहा था। पिछले कई सालों से यह दिक्कत बनी हुई थी। कनखल निवासी भीमसेन रावत, निशा भाटिया और दीपा भाटिया ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी, जबकि इससे पूर्व ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया था। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग को इस नहर की सफाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही क्षतिग्रस्त हुए तटबंध को भी ठीक करने के आदेश दिए हैं। आभार जताने वालों में देवानंद महाराज, सोनू ममगाईं, महेश, दक्ष, मुकेश सक्सेना, डॉ. दिनेश भट्ट, कालिका प्रसाद काला, निशा भाटिया, हर्षी रावत, बीरेंद्र बेलवाल, अमित शर्मा, रजनेश रावत, जेपी कश्यप, हेमन्त नेगी, ललित नेगी, तरुण चौधरी, श्याम बिहारी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यावसायिक समीक्षा की नौकरी का झांसा देकर 2.16 लाख की साइबर ठगी
Next: नाले में पशुओं के अवशेष फेंकने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.