Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में एक दिन में 25,797 लोगों ने दी कोरोना को मात
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में एक दिन में 25,797 लोगों ने दी कोरोना को मात

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम पहुंची

पिछले 24 घंटे में सामने आए 25,844 नए मरीज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दैनिक मामलों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 24,712 लोग इस वायरस की चपेट में आए थे। वहीं शुक्रवार को 25,844 मरीज कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार देश में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 25,844 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 1,01,49,622 हो गई है। वहीं, इस दौरान 383 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढक़र 1,47,139 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढक़र 97,18,970 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 25,797 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम यानि 2,80,744 हो गई है, इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामलों और संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या के बीच अंतर काफी अधिक है। जिससे पता चलता है कि देश में वायरस के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में चल रही है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा दिन, जानिए राशिफल
Next: बिहार में अपराधियों ने दो भाईयों को मारी गोली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.