Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 24 और 25 जुलाई को मसूरी में होगा यूकेडी का महाअधिवेशन
  • देहरादून

24 और 25 जुलाई को मसूरी में होगा यूकेडी का महाअधिवेशन

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल का महाधिवेशन 24 और 25 जुलाई को मसूरी में होगा। महा अधिवेशन की संयोजिका प्रमिला रावत ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महा अधिवेशन दल के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में होगा। गुरुवार को पिक्चर पैलेस स्थित होटल में उत्तराखंड क्रांति दल की महा अधिवेशन संयोजिका प्रमिला रावत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मसूरी महा अधिवेशन से निकला निष्कर्ष राज्य के राजनैतिक भविष्य की रणनीति तय करेगा। इस मौके पर उन्होंने यूकेडी के मौजूदा हालात को लेकर कहा कि कुछ लोगों ने दल को उन्होंने दल के  कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल को अपनी जागरी समझ लिया है, उन्हें ससम्मान दल से विदाई दी जाएगी। कहा कि सन 1979 में मसूरी में ही उत्तराखंड क्रांति दल का गठन हुआ था। आज उत्तराखंड क्रांति दल 45 वर्ष का हो चुका है लेकिन कुछ शीर्ष नेताओं ने जनता को ठगा है। अब उत्तराखंड क्रांति दल नई कार्यकारिणी के साथ तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आएगा। दल के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ ही केंद्र से भी उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता मसूरी आएंगे। इसके लिए उत्तरकाशी चमोली सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े नेताओं की कमियों के कारण आज उत्तराखंड क्रांति दल हाशिए पर है लेकिन अब उत्तराखंड क्रांति दल नए सिरे से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों को जोड़ेगा। एक बार फिर उत्तराखंड क्रांति दल मजबूती के साथ प्रदेश के हक-हकूक की लड़ाई को लड़ेगा। डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ महासचिव सचिन थपलियाल ने कहा कि प्रदेश को एक नए विकल्प की आवश्यकता है हम सबको मिलकर महा अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करना है और जल जंगल जमीन की लड़ाई को लड़ना है।  इस अवसर पर शकुंतला रावत ,सुमति डंगवाल, सीमा देवी, कमलेश भंडारी ,जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चातुर्मास प्रवास के लिए आर्यिका आनंदमति का दून में मंगल प्रवेश
Next: ग्राफिक एरा अस्पताल में केंद्रीय कर्मचारियों का भी कैशलैस इलाज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.