Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 31/03/2025
rns featured image new

पीएम पोषण योजना के तहत केन्द्र ने चार वर्ष बाद जारी किया बजट

कहा, राजकीय विद्यायलों में छात्रों को मिलेगा ताजा मध्याह्न भोजन

 

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में किचनों को बेहतर बनाया जायेगा। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत राज्य को 20.66 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में रसोईयों का सुधारीकरण किया जायेगा, जिससे बच्चों को उनके ही विद्यालयों में ताजा और पौष्टिक मध्याह्नभोजन मिल सकेगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगातार जुटी है। सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती से लेकर विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेशभर के विद्यालयों में नई रसोईयों की स्थापना और पुराई रसाईयों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा। जिसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा योजना के तहत राज्य को 2066.60 लाख की धनराशि जारी की है। जिससे प्रदेशभर के 292 विद्यालयों में नवीन किचन कम स्टोर का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा 8563 विद्यालयों में क्षतिग्रस्त रसोईयों की मरम्मत होगी तथा 772 विद्यालयों में रसोई संबंधित उपकरण बदले जायेगे। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय में नवीन किचन उपकरण क्रय किये जाने हैं।
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चार वर्षों के लम्बे अंतरात के बाद इस योजना के लिये केन्द्र सरकार से बजट प्राप्त हुआ है। जिससे विद्यालयों में स्थापित रसोईयों का व्यापक रूप से सुधार किया जायेगा। ताकि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ताजा मध्याह्नन भोजन आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने शिक्षा महानिदेशक व एसपीडी पीएम पोषण योजना झरना कमठान, एपीडी पीएम पोषण योजना कुलदीप गैरोला सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुये कहा कि उनकी तत्परता और निरंतर संवाद के चलते राज्य को केन्द्र से विभिन्न योजनाओं में भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

विद्यालयों में बनेंगे 6 ईट राइट किचन
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में 6 ईट राइट किचन की स्थापना की जायेगी। ये किचन पूरी तरह हाईजिनिक होगी, जहां बच्चों को मध्याह्नन भोजन में स्वच्छ और पौष्टिक ईट राइट थाली परोसी जायेगी। डॉ. रावत ने कहा कि इस योजना का प्रस्ताव शीघ्र ही केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया
Next: पुरानी पेंशन बहाली को 10 अप्रैल को गैरसैंण में आक्रोश मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.